लाइव न्यूज़ :

एमपीडी वेबिनार में वर्षा जल संचय, आग से सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर चर्चा

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली मास्टर प्लान 2041 पर आयोजित एक वेबिनार में पार्कों और अन्य खुले सार्वजनिक स्थानों के लिए वर्षा जल संचय, एजेंसियों द्वारा विकसित और बनाए गए वाणिज्यिक केंद्रों में अग्नि सुरक्षा अनुपालन समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुयी । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य नागरिकों को मसौदा योजना को बेहतर ढंग से समझने और अधिक रचनात्मक सुझाव देने में सुविधा प्रदान करना है।

उन्होने बताया कि दिल्ली मास्टर प्लान (एमपीडी) 2041 की तैयारी के हिस्से के रूप में, दिल्ली के नागरिकों के साथ हमारी बातचीत जारी रखने के लिए एक जुलाई से वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह सभी नागरिकों और हितधारकों के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि इसका लिंक दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अधिकारी ने बताया कि एमपीडी 2041 के मसौदे के अध्यायों के अनुसार वेबिनार को विभिन्न विषयगत खंडों में विभाजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले दो वेबिनार का आयोजन किया जा चुका है और तीसरे का आयोजन मंगलवार को किया गया था ।

डीडीए के अधिकारी ने बताया कि इस वेबिनार में कुल 114 लोगों ने हिस्सा लिया । इनमें आल जनता, डीडीए एवं एनआईयूए के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया ।

उन्होंने बताया कि इस आनलाइन आयोजन में उनलोगों की ओर से दिये गये सुझाव एवं टिप्पणियों को नोट कर लिया गया ।

डीडीए ने बयान जारी कर बताया कि इसमें जिन मुद्दों पर चर्चा हुयी उनमें पार्कों एवं अन्य खुले स्थानों वर्षा जल संचय, एजेंसियों द्वारा विकसित और बनाए गए वाणिज्यिक केंद्रों में अग्नि सुरक्षा अनुपालन, स्थानीय निकायों द्वारा मौजूदा ढालों का प्रबंधन, हरित विकास क्षेत्र (जीडीए) में भौतिक बुनियादी ढांचे के प्रावधान आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO