लाइव न्यूज़ :

बारिश: तमिलनाडु के राज्यपाल ने मोदी शाह का आभार जताया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:55 IST

Open in App

चेन्नई, 11 नवंबर तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद राज्य सरकार की ओर से चलाए गए राहत व बचाव अभियान में केंद्र के समर्थन के लिए राज्यपाल आर एन रवि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बृहस्पतिवार को आभार जताया।

राज्यपाल अभी दिल्ली में हैं। उन्होंने तमिलनाडु में चलाए गए राहत और बचाव अभियान को लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात की।

राजभवन ने ट्विटर पर बताया कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से राज्य में भारी बारिश के बाद राज्य सरकार द्वारा चलाए गए राहत और बचाव अभियान को लेकर बातचीत की। यह बारिश बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से हुई थी।

राज्यपाल ने राहत और बचाव अभियान में और तमिलनाडु के प्रभावित इलाकों में स्थिति को सुधारने के उपाय करने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह का हार्दिक आभार प्रकट किया।

राजभवन ने अन्य ट्वीट में बताया कि रवि ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एसएन प्रधान से भी बचाव और राहत कार्यों के बारे में बात की। एनडीआरएफ ने 14 बटालियनों को तैनात किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?