लाइव न्यूज़ :

केरल में 14-15 मई को हो सकती है बारिश , रेड अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 मई प्रशासन ने 14 मई को केरल के तीन जिलों और 15 मई का पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और इन जिलों में अरब सागर पर निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में भारी वर्षा होने की संभावना का संकेत किया है।

मुख्यमंत्री पिनराई वियजन ने अधिकारियों एवं लोगों से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के दिशानिर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ रेड अलर्ट! 14 मई --तिरुवनंतपुरम, कोल्लाम, पठनमथिट्टा, 15 मई--मल्लपुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर, कसारगोड। केरल एसडीएमए के निर्देशों का पालन कीजिए।’’

उससे कुछ घंटे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सशक्त होकर 16 मई तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और केरल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है ।

प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने तक समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों एवं तटीय इलाकों में रह रहे लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल