लाइव न्यूज़ :

अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना: आईएमडी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 18:03 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में मानसून-पूर्व बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, शनिवार तक मुंबई और महाराष्ट्र के पूरे तट पर भारी बारिश होगी।

आईएमडी ने कहा, "मौजूदा मौसम की स्थिति में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तीव्रता के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्व-मध्य अरब सागर और उत्तर कोंकण तक चक्रवाती परिसंचरण के कारण ट्रफ कमजोर हो गया है।"

ट्रफ एक प्रकार का कम दबाव वाला क्षेत्र होता है।

यह नंदुरबार से सोलापुर तक जिलों को कवर करते हुए मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश ला सकता है।

आईएमडी ने कहा कि अगले 48 घंटों में मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में छिटपुट बारिश की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो