लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना

By भाषा | Updated: February 4, 2021 14:17 IST

Open in App

लखनऊ, चार फरवरी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ जोर पकड़ रहा है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम पर खासकर चार और पांच फरवरी को असर पड़ेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अनेक स्थानों पर और पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। राज्य के कुछ उत्तरी क्षेत्रों में ओले गिरने की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न मंडलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि में गोरखपुर, अयोध्या तथा बरेली मंडलों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा प्रयागराज, लखनऊ, झांसी, आगरा, वाराणसी, मुरादाबाद तथा मेरठ मंडलों में यह सामान्य से अधिक रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा तथा बरेली मंडलों में रात के तापमान में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी तथा मेरठ मंडलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बस्ती राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान