लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: June 9, 2021 23:07 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून बंगाल की खाड़ी के उत्तर में 11 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यह जानकारी बुधवार को मौसम विभाग ने दी।

उसने कहा कि उत्तरी बंगाल के उपहिमालयी जिलों में पहले ही प्रवेश कर चुके दक्षिण पश्चिम मानसून के आगामी दो-तीन दिनों में राज्य के सभी हिस्सों में प्रवेश करने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘इसके कारण नौ जून से 13 जून के दौरान पश्चिम बंगाल के जिलों में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।’’

उसने बताया कि मुर्शिदाबाद, नादिया और उत्तर 24 परगना जिले में एक या दो स्थानों पर बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि यह बृहस्पतिवार से पूर्व और पश्चिम मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना में पहुंचेगा। कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में शुक्रवार से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के मद्देनजर मछुआरों को 11 जून से समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?