लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी तट पर अगले 24 घंटे में बारिश की तीव्रता कम होगी: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं जिससे वर्षा से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, 25 जुलाई से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

आईएमडी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा और पास में महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों सहित पश्चिमी तट पर वर्षा की तीव्रता में और कमी आने की संभावना है।”

उसने कहा कि महाराष्ट्र समेत पश्चिम तट के कुछ हिस्सों में 24 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश ने कई लोगों की जान ले ली है तथा कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

आईएमडी ने कहा कि जुलाई तक गुजरात में तेज बारिश होने की संभावना है तथा कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है और इसके बाद वर्षा में कमी के आसार हैं।

उसके मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार हैं जबकि कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है और इसके बाद वर्षा कम होगी।

आईएमडी ने बताया कि 25 से 28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-28 जुलाई को और पंजाब तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-28 जुलाई को बारिश के आसार हैं।

उसने कहा कि 27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं अत्याधिक भारी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे