लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी क्षेत्रों में हुई बारिश, बाकी हिस्सों में उमस भरी गर्मी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:17 IST

Open in App

लखनऊ, 15 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी इलाकों में बारिश हुई जबकि बाकी हिस्सों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक पश्चिमी इलाकों में बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा भी हुई। इस अवधि में जानसठ (मुजफ्फरनगर) में सबसे ज्यादा 13 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मेरठ में 10, कांठ (मुरादाबाद) में नौ, बागपत में सात, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) में छह, देवबंद (सहारनपुर) में पांच, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) में चार, हापुड़ तथा सरधना (मेरठ) और तरबगंज (गोंडा) में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मॉनसून भले ही सक्रिय है लेकिन लखनऊ समेत मध्य पूर्वी इलाकों में इन दिनों उमस भरी गर्मी पड़ रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है लेकिन 17 जुलाई को प्रदेश के पूर्वी इलाकों के अनेक हिस्सों में बारिश होने की संभावना है जबकि उसके अगले दिन राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए