लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश, आईएमडी ने बिजली गिरने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:57 IST

Open in App

भोपाल, दो दिसंबर भोपाल और इंदौर सहित पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई जिससे क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इंदौर सहित आठ जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी सहित यलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान धूप नहीं निकली और ठंड रही।

आईएमडी ने एक पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिमी भागों में भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के छह संभागों और पूर्वी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और सिंगरौली सहित सात जिलों में अलग अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मौसम में बदलाव पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुआ है ।

उन्होंने कहा कि इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों और पश्चिमी मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई।

इंदौर में बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 9.1 मिमी बारिश हुई।

मिश्रा ने कहा कि भोपाल और इंदौर में दिन के दौरान अधिकतम तापमान गिरकर क्रमश: 20.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से सात डिग्री नीचे) और 16 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 13 डिग्री नीचे) तक पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो