लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, जानें किन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है

By भाषा | Updated: March 20, 2021 07:24 IST

देर शाम राजधानी जयपुर के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई और तेज हवाओं से मौसम में ठंडक का वातारण हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक्सपर्ट ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति के अनुसार 20 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।राज्य में 22 मार्च को कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

जयपुरराजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सो में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक बारिश जयपुर के सांभर में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई।

वहीं धौलपुर और अजमेर में किशनगढ में 6-6 मिलीमीटर, दौसा के बसवा, सीकर के श्रीमाधोपुर में 3-3 मिलीमीटर, बीकानेर में 2.2 मिलीमीटर, सीकर के नीमकाथाना, रामगढ में 2-2 मिलीमीटर, जयपुर के नरैना, जयपुर तहसील और जयपुर हवाई अड्डे में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

देर शाम राजधानी जयपुर के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई और तेज हवाओं से मौसम में ठंडक का वातारण हो गया। मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति के अनुसार 20 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इसके असर से 21-22-23 मार्च को राज्य में एक बार पुनः मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं अचानक तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है। 22 मार्च को कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान झालावाड, कोटा, बारां,अलवर, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर में कहीं कहीं मेघगर्जन/वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मौसमराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे