लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:37 IST

Open in App

जयपुर, चार जनवरी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सवाई माधोपुर में 43 मिलीमीटर, कोटा में 15.7 मिलीमीटर, बूंदी में 14.7 मिलीमीटर, जयपुर में चार मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में पिलानी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मोसम विभाग ने बताया कि जैसलमेर में 7.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 9.4 डिग्री, बाड़मेर में 9.8 डिग्री और राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों