लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश

By भाषा | Updated: March 19, 2021 23:10 IST

Open in App

जयपुर, 19 मार्च राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सो में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक बारिश जयपुर के सांभर में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं धौलपुर और अजमेर में किशनगढ में 6-6 मिलीमीटर, दौसा के बसवा, सीकर के श्रीमाधोपुर में 3-3 मिलीमीटर, बीकानेर में 2.2 मिलीमीटर, सीकर के नीमकाथाना, रामगढ में 2-2 मिलीमीटर, जयपुर के नरैना, जयपुर तहसील और जयपुर हवाई अड्डे में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

देर शाम राजधानी जयपुर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति के अनुसार 20 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है और इसके असर से 21 से 23 मार्च तक कहीं कहीं अचानक तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। आगामी 22 मार्च को कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान झालावाड, कोटा, बारां,अलवर, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर में कहीं कहीं मेघगर्जन/वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग