दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश

By भाषा | Updated: October 17, 2021 10:51 IST2021-10-17T10:51:54+5:302021-10-17T10:51:54+5:30

Rain in some parts of Delhi | दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों में तीन मिलीमीटर बारिश हुई और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rain in some parts of Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे