लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश

By भाषा | Updated: September 16, 2021 11:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं।

मौसम कार्यालय के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘शहर में मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। क्षेत्र में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।’’

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता का स्तर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में मानसून के इस मौसम में अभी तक 1,146.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो 46 वर्षों में सबसे अधिक और पिछले साल आयी बारिश से लगभग दोगुनी है।

सफदरजंग वेधशाला ने 1975 में मानसून में 1,150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी। आमतौर पर दिल्ली में मानसून के दौरान 653.6 मिमी बारिश होती है। मानसून के शुरू होने पर एक जून से 14 सितंबर तक सामान्यत: 607.7 मिमी बारिश होती है।

दिल्ली में मंगलवार तक इस महीने 390 मिमी बारिश हुई जो 77 वर्षों में सितंबर में हुई सबसे अधिक वर्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos