दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:23 IST2021-06-26T20:23:03+5:302021-06-26T20:23:03+5:30

Rain in some parts of Delhi | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

नयी दिल्ली, 26 जून पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे दिन भर की उमस के बाद राष्ट्रीय राजधानी को राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया था।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान इस सीजन के सामान्य से तीन डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 45 प्रतिशत दर्ज की गई।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rain in some parts of Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे