लाइव न्यूज़ :

पंजाब और हरियाणा में बारिश, न्यूनतम तापमान बढ़ा

By भाषा | Updated: January 3, 2021 12:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन जनवरी पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद रविवार को ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.3, 11.1 और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदास में न्यूनतम तापमान क्रमश: 12, 9.1, 11.3, 5.4, 8.5, 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अम्बाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4, 7.2 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 0.8 मिमी, अम्बाला में 8.4 मिमी, करनाल में 2 मिमी, रोहतक में 8.4 मिमी, अमृतसर में 2.4 मिमी, लुधियाना में 0.6 मिमी, पठानकोट में 2.6 मिमी, आदमपुर में 5.4 मिमी, गुरदासपुर में 4.1 मिमी और पटियाला में 0.2 मिमी बारिश हुई।

हिसार, रोहतक, भिवानी, लुधियाना समेत कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में पंजाब और हरियाणा में कुछ-कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos