दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:26 IST2021-09-07T19:26:21+5:302021-09-07T19:26:21+5:30

Rain in parts of Delhi, maximum temperature 33.6 degree Celsius | दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शाम छह बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण दिल्ली के ईस्ट कैलाश और लाजपत नगर तथा पूर्वी दिल्ली के शाहदरा और लक्ष्मी नगर जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

नोएडा और गुरुग्राम में कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और आज न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rain in parts of Delhi, maximum temperature 33.6 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे