लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा में बारिश, सोमवार को गरज के साथ बरसात होने की संभावना

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 जून ओड़िशा के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुयी जबकि अगले 24 घंटों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है । मौसम विभाग ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

प्रदेश के अंगुल जिले के तलचर, सम्बलपुर जिले के सम्बलपुर एवं हीराकुड एवं क्योंझर जिले के क्योंझरगढ़ में शनिवार से लेकर आज सुबह तक बारिश हुयी है ।

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर ओड़िशा के कुछ स्थानों पर और दक्षिण ओड़िशा में एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है ।

मौसम कार्यालय के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है ।

भुवनेश्वर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और मध्यम बारिश अथवा गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

विभाग के अनुसार प्रदेश में आज सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस चतरापुर में जबकि सबसे कम तापमान 19 डिग्री फूलबनी में दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO