केरल में अक्टूबर महीने में बारिश पिछले 120 साल में सर्वाधिक

By भाषा | Updated: November 7, 2021 15:37 IST2021-11-07T15:37:03+5:302021-11-07T15:37:03+5:30

Rain in October in Kerala is highest in last 120 years | केरल में अक्टूबर महीने में बारिश पिछले 120 साल में सर्वाधिक

केरल में अक्टूबर महीने में बारिश पिछले 120 साल में सर्वाधिक

तिरुवनंतपुरम, सात नवंबर पिछले 120 साल में केरल में अक्टूबर महीने में इस साल सबसे ज्यादा बारिश हुई। इससे पहले तीन बार राज्य में इस महीने में 500 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार केरल में इस साल अक्टूबर में 589.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 1901 के बाद से सर्वाधिक है और पिछले साल इस महीने हुई बारिश से दोगुनी से अधिक रही।

आईएमडी के निदेशक पी एस बीजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस साल अक्टूबर में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वजह से भारी बारिश हुई, जो 25 अक्टूबर तक बना रहा, जिसके बाद उत्तर पूर्व मॉनसून शुरू हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि इस साल जून-जुलाई में केरल में मॉनसून की बारिश कम रही लेकिन अगस्त-सितंबर में अधिक बारिश होने से वर्षा सामान्य हो गयी।

राज्य में 2021 से पहले 1932 में 543.2 मिलीमीटर, 1999 में 567.9 मिलीमीटर और 2002 में 511.7 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 120 साल में इस महीने में सबसे कम बारिश 1989 में हुई, जब 100 मिलीमीटर से भी कम बारिश हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rain in October in Kerala is highest in last 120 years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे