लाइव न्यूज़ :

नासिक में बारिश, गोदावरी का जल स्तर बढ़ा

By भाषा | Updated: September 28, 2021 19:36 IST

Open in App

नासिक, 28 सितंबर उत्तरी महाराष्ट्र के जिला प्रशासन ने गंगापुर बांध से पानी छोड़ने के बाद गोदावरी नदी में मंगलवार को जल स्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी किया है।

नासिक शहर और जिले के अन्य हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही थी। वर्षा दोपहर में रुक गई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि नासिक शहर में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 15.9 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, शहर को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाला गंगापुर बांध लगभग भर चुका था, इसलिए दोपहर 12 बजे 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद गोदावरी का जल स्तर बढ़ गया और बाढ़ के स्तर का चिन्ह दुतोंद्या मारुति मंदिर दोपहर तक आधा जलमग्न हो गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नदी के किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि जल स्तर और बढ़ सकता है और प्रशासन ने नदी तट पर स्थित छोटे स्टॉलों और विक्रेताओं को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है।

मराठवाड़ा और मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 08 December 2025: आज इन 4 राशिवालों को बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना, बाकी भी जानें अपना भविष्य

पूजा पाठSaptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 5 राशिवालों को मिलेगा धनी बनने का मौका, लग सकती है लॉटरी

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

भारत अधिक खबरें

भारतसिकुड़ता नागपुर विधानसभा सत्र और भंग होतीं अपेक्षाएं!

भारतPutin India Visit: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...!

भारतAirport Suitcases Rules: प्लेन में सूटकेस ले जाने का बदला नियम, यात्रा से पहले जरूर जान लें इसे

भारतPM Awas Yojana: अब अपने घर का सपना होगा पूरा, सरकार से पाए 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता; ऐसे करें आवेदन

भारतमहाराष्ट्र शीतकालीन सत्र: चाय पार्टी का बहिष्कार, सदनों में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति करने में विफल रही सरकार