लाइव न्यूज़ :

मुंबई में हुई बारिश, मौसम विभाग ने बताया मानसून से पहले की वर्षा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 12:53 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे मानसून से पहले की बारिश बताया है।

मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) ने बताया कि सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था। अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मानसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है।

मुंबई आरएमसी की निदेशक शुभांगी भुते ने शहर में हुई इस बारिश को ‘‘संवहनीय वर्षा’’ (कनेक्टिव प्रेसीपिटेशन) बताया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आप देख सकते हैं कि आदलों की गड़गड़ाहट है, बिजली कड़क रही है और बारिश लगातार धीमी-तेज हो रही है। आप इसे मानसून से पहले की बारिश कह सकते है, लेकिन निश्चित तौर पर यह दक्षिण-पश्चिम मानसून नहीं है।’’

अधिकारी ने बताया कि मानसून पहुंचने के अभी कोई संकेत नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 10 जून के बाद यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की घोषणा की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा