लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में हुई बारिश

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:42 IST

Open in App

जयपुर, 23 सितंबर राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर भागों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सीकर के श्रीमाधोपुर में सर्वाधिक 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, नागौर जिले में 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार इस दौरान झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 7 सेंटीमीटर, अजमेर में 7 सेंटीमीटर, भरतपुर के बयाना में 7 सेंटीमीटर, भीलवाड़ा के मंडल में 6 सेंटीमीटर, राजसमंद में 5 सेंटीमीटर, नागौर के खींवसर में 5 सेंटीमीटर, बीकानेर के पुंगल में 5 सेंटीमीटर और राज्य के अन्य कई हिस्सों में एक सेंटीमीटर से 4 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे तक चूरू में 7.8 मिलीमीटर, जोधपुर, पिलानी में 4.2-4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूरे राज्य में अब तक औसत से 12 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि मानसून के इस सत्र में अब तक राज्य के ज्यादतर जिलों में औसत या औसत से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। राजस्थान के दक्षिणी भाग के सिरोही जिले में औसत से करीब 38 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, राज्य के उत्तर पश्चिम में श्रीगंगानगर में औसत से 32 प्रतिशत बारिश कम दर्ज की गई।

शर्मा ने कहा कि राज्य के कोटा संभाग और शेखावटी क्षेत्र के जिलों में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि आगामी पांच दिनों में पूरे राजस्थान में व्यापक बारिश होने की संभावना है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय बना रहेगा और ज्यादातर भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं, दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

शर्मा ने कहा कि राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में आगामी दो दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों में कोटा और उदयपुर संभागों के हिस्सों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

शर्मा ने कहा कि राज्य के ज्यादातर भागों में आगामी एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू