लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के अधिकांश भागों में हुयी बारिश, खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का चुनावी दौरा स्थगित

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:13 IST

Open in App

भोपाल, 18 अक्टूबर मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पिछले 24 घंटों में बारिश हुई और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारी बारिश एवं खराब मौसम के कारण खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को निर्धारित अपनी चुनावी सभाओं को स्थगित कर दिया ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग पूरे मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में (रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) बारिश दर्ज की गई और अगले कुछ दिनों तक और बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के पूर्वी भागों की तुलना में पश्चिमी भागों में ज्यादा बारिश हुई।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री चौहान ने खंडवा-खरगोन में भारी बारिश के चलते और जन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार की अपनी चुनावी सभाओं को स्थगित किया है।’’

उन्होंने कहा कि रात भर हुई बारिश के कारण उस स्थल पर कीचड़ हो गया है, जहां मुख्यमंत्री को खंडवा लोकसभा सीट के लिए आज भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करना था। इस सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इस क्षेत्र में और अधिक बारिश का पूर्वानुमान भी था।

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के श्योपुर जिले के करहल में सबसे अधिक 31 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि भांडेर में 17 सेंटीमीटर, बडौदा में 16 सेंटीमीटर, नरवर में 15 सेंटीमीर, भिण्ड एवं श्योपुर में 14-14 सेंटीमीटर, सुसनेर, खिलचीपुर एवं श्यामपुर में 11-11 सेंटीमीटर, दतिया, गुना, पोहरी, इछावर, डबरा एवं निवाडी में 10-10 सेंटीमीटर और भितरवार, देपालपुर, चाचौड़ा, विजयपुर, सारंगपुर एवं कोलारस में नौ-नौ सेंटीमीटर बारिश हुयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर