लाइव न्यूज़ :

गुजरात के अधिकतर हिस्सों में बारिश, फिलहाल राहत के आसार नहीं

By भाषा | Updated: July 26, 2021 14:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 जुलाई गुजरात में पिछले 24 घंटे में अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई ,जिससे अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया और नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण राज्य के 56 मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं।

राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्व में 27 जुलाई तक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। वहीं आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में अगले चौबीस घंटों में कुछ जिलों के दूर दराज के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है और मछुआरों को अरब सागर में 29 जुलाई तक मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने का सुझाव दिया है।

राज्य आपदा अभियान केन्द्र (एसईओसी) की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सौराष्ट्र सहित गुजरात के अधिकतर हिस्सों में रविवार को सुबह छह बजे से सोमवार को सुबह छह बजे तक भारी से मध्यम वर्षा हुई।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक राजमार्ग सहित विभिन्न पंचायतों के तहत 54 सड़कें और एक नयी सड़क भारी बारिश के बाद बंद कर दी गई, जबकि राज्य से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुले हैं।

पिछले 24 घंटों में छोटाउदेपुर जिले के छोटाउदेपुर तालुका में 190 मिमी, छोटाउदेपुर के क्वांट में-182 मिमी, मेहसाणा के बेचारजी में-160 मिमी, जामनगर के कलावड़ में-147 मिमी, नर्मदा के तिलकवाड़ा-147 मिमी, बोटाद के बोटाद तालुका में-146 मिमी, वलसाड के कपराडा में-142 मिमी, जूनागढ़ के मानवाडर में-134 मिमी, और पोरबंदर के कुटिआना में-128 मिमी बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह