लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश, 14 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 00:02 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 सितंबर तेलंगाना के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी कि अगले 48 घंटों में राज्य के 14 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इस बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार के साथ स्थिति का जायजा लिया।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राव ने मुख्य सचिव को चक्रवात 'गुलाब' के प्रभाव के कारण अगले दो दिनों तक राज्य भर में भारी बारिश के पूर्वानुमान के संबंध में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए ताकि किसी तरह के जान-माल की हानि नहीं हो।

भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को राज्य में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों सहित सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 28 और 29 सितंबर को होने वाली इंजीनियरिंग और डिग्री पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी भारी बारिश को देखते हुए स्थगित कर दी गईं।

वहीं, आईएमडी ने तेलंगाना के 14 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिनमें निर्मल, निजामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिर्सिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, भद्राद्री कोथागुडेम, खम्मम, महबूबाबाद, वारंगल (ग्रामीण), वारंगल (शहरी), जनगांव, सिद्दीपेट और कामारेड्डी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे