लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में गिरावट

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:22 IST

Open in App

जयपुर, 12 मार्च राजस्थान के ऊपर बने एक परिसंचरण तंत्र के चलते कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग तथा शेखावटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

जयपुर में सुबह से बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को शाम को राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई है।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के चलते शुक्रवार को कोटा, जयपुर, भरतपुर सम्भाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी है। शेखावाटी क्षेत्र में आज कहीं कहीं ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होगा तथा अगले 4-5 दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कोटा के मंदाना में 4.0 मिलीमीटर, देगोड़ 3.0 मिलीमीटर, बारां 3.0 मिलीमीटर, मंगरोल में 3.0 , हनुमानगढ और चूरू में 3-3 मिलीमीटर, कोटा-हवाई अड्डे में 2.8, मिलीमीटर संगोड़ (कोटा) 2.0, बूंदी में 2.0 , शाहाबाद में 2 मिलीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 1-1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार सुबह से शाम तक कोटा में 5 मिलीमीटर और पिलानी में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर