लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई बारिश

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:57 IST

Open in App

जयपुर, 12 सितंबर राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार संबंधित अवधि में सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान में उदयपुर के कोटडा में 114 मिमी, और कानोडा में 80 मिलीमीटर, जबकि पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर तहसील क्षेत्र में 71 मिमी दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक अलवर जिले के मंडावर में 79 मिलीमीटर, बहरोड में 72 मिलीमीटर, बहादुरपुर में 67 मिलीमीटर, बांसवाड़ा के घाटोल में 66 मिलीमीटर, भरतपुर के सीकरी में 75 मिलीमीटर, गंगानगर में 71 मिलीमीटर और धौलपुर के सरमथुरा में 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

राजस्थान में अब तक सामान्य बारिश दर्ज की गई है। हालांकि 33 में से 10 जिले अभी भी सामान्य से कम बारिश की श्रेणी में हैं।

राज्य के जल संसाधन विभाग के अनुसार 16 जिलों में अब तक सामान्य बारिश और सात जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। कोई भी जिला अल्प बारिश या असामान्य बारिश की श्रेणी में नहीं है।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आगामी दिनों में पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के सक्रिय बने रहने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। उदयपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर आगामी चार-पांच दिन तक बने रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे