पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में आई कमी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:47 IST2021-09-12T19:47:57+5:302021-09-12T19:47:57+5:30

Rain in many parts of Punjab, Haryana, decrease in temperature | पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में आई कमी

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में आई कमी

चंडीगढ़, 12 सितंबर पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई।

यहां मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम संबंधी रिपोर्ट के अनुसार दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में दिन में 17 मिमी बारिश हुई और अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश (23.8 मिमी) हुई जिसके बाद दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस (से.) की कमी आई और यह 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में 7.8 मिमी बारिश हुई और यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री से. कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 0.6 मिमी बारिश हुई। गुरुग्राम में दिन के दौरान 4.8 मिमी बारिश हुई और यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री से. कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रोहतक में सात मिमी बारिश हुई और यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री से. कम 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में दो दिन पहले भी भारी बारिश हुई थी जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया था। यहां रविवार को चार मिमी बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री से. कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में 12 मिमी बारिश के बाद यहां का अधिकतम तापमान पांच डिग्री से. कम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में दो मिमी बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री से. कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rain in many parts of Punjab, Haryana, decrease in temperature

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे