लाइव न्यूज़ :

केरल के कई हिस्सों में बारिश

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई केरल के कई हिस्सों में मंगलवार को भी दक्षिणी पश्चिम मानसून के प्रभाव की वजह से बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने पर्वतीय इडुक्की जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट (भारी वर्षा) और बाकी 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट(मध्यम वर्षा) जारी किये हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोट्टायम, पथनमथिट्टा, कोल्लम, एर्नाकूलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलाप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड ज़िलों के लिए मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किये।

केरल के तटीय इलाकों के मछुआरों के लिए मंगलवार से पांच दिन तक के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा, ‘‘केरल के तटों पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मछुआरों को उपर्युक्त अवधि तक इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।’’

इसी बीच कोझिकोड और त्रिशूर जिले समेत कई इलाकों में नौ सेमी से ज्यादा की भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं एर्नाकूलम जिले में तेज हवाओं से व्यापक स्तर पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा और यहां सात सेमी से ज्यादा की बारिश दर्ज हुई।

एर्नाकूलम जिले के ग्रामीण इलाकों में कम से कम 270 घर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गए और 40 से ज्यादा घर ढह हो गए। सरकारी सूत्रों ने बताया कि तेज हवा से पेड़ों के उखड़ने की वजह से ही ज्यादातर घरों को नुकसान पहुंचा।

केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) को भी नुकसान का सामना पड़ा क्योंकि कई स्थलों पर इनके उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस दौरान फसल क्षति भी हुई और करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे