लाइव न्यूज़ :

जयपुर सहित राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

By भाषा | Updated: December 27, 2021 11:13 IST

Open in App

जयपुर, 27 दिसंबर राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई तथा कोहरे एवं सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर और नागौर सहित अनेक जिलों में बारिश हुई। इस दौरान राजधानी जयपुर में 4.9 मिमी., अलवर में 3.2 मिमी., संगरिया में 2.0 मिमी., नागौर में 2.0 मिमी., बीकानेर में 1.8 मिमी., अजमेर में 1.6 मिमी., सीकर में 1.0 मिमी., चुरू में 0.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा गंगानगर, करौली और पिलानी आदि इलाकों में बूंदा-बांदी हुई। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने से आम जनजीवन और धुंध छाने से आवागमन प्रभावित हुआ।

वहीं राज्य में रात का न्यूनतम तापमान संगरिया में 8.5 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां