लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश

By भाषा | Updated: November 26, 2020 13:50 IST

Open in App

जयपुर, 26 नवंबर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश हुई है और न्यूनतम तापमान बढ़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर चूरू, सीकर, सवाई माधोपुर, बूंदी, जयपुर, अजमेर तथा आस-पास के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। सर्वाधिक वर्षा पूर्वी राजस्थान में, 17.0 मिलीमीटर बूंदी और पश्चिमी राजस्थान में 4.0 मिमी सँगरिया, में हुई है। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में 16 मिमी, सवाई माधोपुर में 11 मिमी व टिब्बी में चार मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा अजमेर, कोटा अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, गंगानर व हनुमानगढ़ में अनेक जगह पर बूंदाबांदी हुई।

विभाग के अनुसार बुधवार रात को न्यूनतम तापमान माउंट आबू में सबसे कम 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा वनस्थली में 8.0 डिग्री, डबोक में 10.0 डिग्री, गंगानगर में 10.8 डिग्री व जैसलमेर में 10.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार कोटा व भरतपुर संभाग के क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी रहने व आज शाम के बाद राज्य में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। वहीं 27-28 नवंबर को कही-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की सम्भावना है। जबकि 28-29-30 नवंबर के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की भी संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह