लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:09 IST

Open in App

जयपुर, एक जून एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक 19.6 मिलीमीटर बारिश पिलानी में दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर, अजमेर, नागौर जिले व भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ जिलों में अनेक जगह बारिश, आंधी व अंधड़ दर्ज किया गया।

इस दौरान पिलानी में 19.6 मिमी, चुरू में 19.2 मिमी, गंगानगर में 3.3 मिमी, सीकर में 1.0 मिमी व कोटा में 0.2 मिमी बारिश हुई। इससे राज्य में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई है, दिन में अधिकतम तापमान पाली में 43.7 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में आंधी बारिश का दौर आगामी तीन चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए