लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

By भाषा | Updated: July 26, 2021 13:36 IST

Open in App

जयपुर, 26 जुलाई राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते चौबीस घंटे में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान गागरोन में सर्वाधिक 250 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के गागरोन में सर्वाधिक 250 मिमी (अत्यंत भारी) बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में 205 मिमी बारिश हुई। झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, सिरोही, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद तथा पाली जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई।

केंद्र के अनुसार, राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है, जिसके चलते कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग तथा शेखावटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार, 28 से 30 जुलाई के दौरान मानसून द्रोणिका रेखा के हिमालय की ओर खिसकने से बारिश का स्तर कम हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह