लाइव न्यूज़ :

दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से गुजरात के कई इलाकों में बारिश

By भाषा | Updated: June 19, 2021 19:30 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 जून गुजरात में दक्षिण-पश्चिम मानसून की मजबूत होती स्थिति के साथ ही शनिवार को लगातार दूसरे दिन राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अहमदाबाद केन्द्र ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र-कच्छ, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि उत्तर और दक्षिण गुजरात तथा सौराष्ट्र-कच्छ में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

आईएमडी ने एक ताजा जानकारी देते हुए कहा, “मानसून शनिवार को उत्तरी अरब सागर, सौराष्ट्र और गुजरात के शेष हिस्सों के अलावा पूरे कच्छ क्षेत्र के साथ-साथ राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ चुका है। मानसून के कारण शुक्रवार को पूरे गुजरात में बारिश हुई जो शनिवार को भी जारी रही।”

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) ने एक ताजा जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान गुजरात की कुल 251 तहसीलों में से 171 में बारिश हुई। गुजरात में अब तक 49.92 मिलीमीटर अथवा औसत वार्षिक वर्षा की 5.94 प्रतिशत बारिश हुई है।

एसईओसी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान आनंद जिले की आनंद तहसील में सबसे अधिक 183 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद साबरकांठा जिले के वडाली में 150 मिमी बारिश हुई। सूरत, नवसारी, मेहसाणा, आनंद, बनासकांठा, अहमदाबाद, वडोदरा और अन्य जिलों के कई हिस्सों में 50 मिमी से अधिक बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos