लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, शनिवार को भी पड़ सकती हैं फुहारें

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश दर्ज की गई। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला-जहां के आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक मानक माना जाता है- में शुक्रवार की सुबह आठ बजकर 30 मिनट से शाम पांच बजकर 30 मिनट तक 4.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, रिज, लोधी रोड और आयानगर वेधशालाओं में क्रमश: दो मिलीमीटर, 11 मिलीमीटर और 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक रोहिणी, मुकरबा चौक, आजादपुर, रानीबाग, नोएडा, विवेक विहार, दिलशाद गार्डन सहित दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने शनिवार को एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सितंबर महीने में होने वाली बारिश पहले ही 400 मिलीमीटर के आंकड़े को पार कर चुकी है। शुक्रवार शाम तक राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने कुल 413.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो वर्ष 1944 में दर्ज 417.3 मिलीमीटर बारिश के बाद सबसे अधिक है।

आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर तक दिल्ली में इस साल 1,169.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो वर्ष 1964 के बाद सबसे अधिक है। इसके साथ ही विभाग द्वारा आंकड़े एकत्र करने की शुरुआत करने के बाद से यह तीसरा सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है।

इससे पहले दिल्ली में वर्ष 1975 में 1155.6 मिलीमीटर और वर्ष 1964 में 1,190.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री से अधिक था।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.3 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.7 डिग्री था।

मौसम कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 65 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा