लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, सोमवार को भी हल्की वर्षा का अनुमान

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर दिल्ली में रिकॉर्ड भारी बारिश होने के एक दिन बाद रविवार को आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। सोमवार को भी हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

उसने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के इलाकों में रविवार को भी बारिश हुई। सफदरजंग एन्क्लेव में 0.8 मिमी, पालम में 2.4 मिमी और आया नगर में 36.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

शनिवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई थी। इसी के साथ इस मानूसन के दौरान यहां 46 साल में सबसे ज्यादा बरसात हुई है। आईएमडी ने बताया कि रविवार शाम को सापेक्ष आर्द्रता 93 फीसदी दर्ज की गई।

विभाग ने सोमवार के लिए अपने अनुमान में कहा है कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापतमान 33 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, शहर में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 121.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 62 था जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू