लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश दर्ज की गई। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।

आईएमडी के मुताबिक रोहिणी, मुकरबा चौक, आजादपुर, रानीबाग, नोएडा, विवेक विहार, दिलशाद गार्डन सहित दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने शनिवार को एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी।

आईएमडी के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर तक दिल्ली में इस साल 1,164.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो वर्ष 1964 के बाद सबसे अधिक है। इसके साथ ही विभाग द्वारा आंकड़े एकत्र करने की शुरुआत करने के बाद से तीसरा सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है।

आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री से अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में 61 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान