लाइव न्यूज़ :

केरल में बारिश: दलाई लामा ने जान-माल की क्षति पर दुख जताया, वित्तीय सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:25 IST

Open in App

धर्मशाला, 18 अक्टूबर तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने सोमवार को केरल में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से जान-माल की क्षति पर दुख प्रकट किया तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को लिखे एक पत्र में दलाई लामा ने कहा, ‘‘ मैं आपके प्रति, और बाढ़ में अपनों को खोने वाले परिवारों तथा प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि राज्य सरकार और संबंधित प्राधिकरण जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और राहत पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर तरीके से जारी है। इस आपदा में, मैं भी दलाई लामा न्यास से बचाव एवं राहत कार्य के लिए दान देना चाहूंगा।’’

भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की वजह से केरल में मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान