लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बारिश

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:23 IST

Open in App

जयपुर, 15 जुलाई राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। अलवर के मंडावर में सर्वाधिक 110 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अलवर के मंडावर में 11 सेंटीमीटर, भरतपुर के बयाना में 11 सेंटीमीटर, नागौर में 9 सेंटीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 8 सेंटीमीटर, अलवर के बहरोड और टपुकारा में 7-7 सेंटीमीटर, झालावाड़ के पिरावा, बांसवाडा के गढी में 6-6 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 5 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक चित्तौड़गढ़ में 41 मिलीमीटर, सीकर में 21 मिलीमीटर, चूरू में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि पाली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर-सवाईमाधोपुर में 41.1-41.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 40.9 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 39.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति के अनुसार, 17-18 जुलाई को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आसपास एक परिसंचरण तंत्र बनने से राज्य के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने बताया क इसके प्रभाव से भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ जिलों में 17 से 19 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 18 जुलाई को इस सिस्टम का असर सर्वाधिक रहने व भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं- कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात होने की भी संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos