लाइव न्यूज़ :

बारिश से दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई बारिश से वायु प्रदूषण से काफी राहत मिली और खेतों में पराली जलाने के बावजूद हवा में पीएम 2.5 का योगदान केवल एक प्रतिशत रहा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु प्रदूषण का पूर्वानुमान लगाने वाली संस्था ‘सफर’ ने कहा है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘अच्छी’ श्रेणी में 46 दर्ज किया गया। सफर ने बताया, ‘‘बारिश होने के कारण सतह नम होने से धूलकणों की हवा में मौजूदगी न्यूनतम होती है, जिसके कारण पीएम 10 कम हो जाता है। पश्चिमी विक्षोभ की उपस्थिति के कारण उत्तर भारत में छिटपुट वर्षा हुई है, जिससे जैव ईंधन कम जल रहा है। इस स्थिति में कम पीएम 2.5 के साथ एक्यूआई की स्थिति में सुधार हुआ है।’’

सफर के मुताबिक, ‘‘पराली जलाने की संख्या घटकर 170 रह गई है और पीएम 2.5 में इसका हिस्सा केवल एक प्रतिशत है। नम सतह धूल को हवा में बने रहने से रोकती है, जिससे दिल्ली में एक्यूआई अगले 24 घंटों के लिए ‘अच्छी’ श्रेणी में रहेगा और उसके बाद ‘संतोषजनक’ श्रेणी में हो जाएगा।’’

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के आंकड़ों के अनुसार छह उत्तरी राज्यों में सामूहिक रूप से 60 खेतों में पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से पंजाब में 57 घटनाएं हुईं, हरियाणा में एक और राजस्थान में पराली जलाने की दो घटनाएं हुईं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान