लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि

By भाषा | Updated: November 15, 2020 22:10 IST

Open in App

जयपुर,15 नवंबर राजस्थान में रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुयी । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को राजधानी जयपुर में 11.6 मिलीमीटर बारिश हुयी । इसके बाद अलवर में 6.9 मिलीमीटर, भीलवाडा में एक मिलीमीटर बारिश जबकि श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि राजधानी जयपुर में दोपहर के बाद तेज हवा के साथ कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने रविवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों कोटा, बारां, भरतपुर, अलवर, झुंझनूं, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, धौलपुर तथा जयपुर जिलों में और पश्चिमी हिस्सों के हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात/ओलावृष्टि और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह