लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान

By भाषा | Updated: November 15, 2021 15:52 IST

Open in App

जयपुर, 15 नवंबर मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में राज्य के विशेषकर दक्षिण पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मौजूदा परिस्थिति के अनुसार आगामी दिनों में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से 17 नवंबर से दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

इसके अनुसार 17 नवंबर को कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं 18-19 नवंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

बीते चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूतनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 7.5 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया वहीं चुरू में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 48 घंटे में तापमान में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल