लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश, बूंदाबांदी, कहीं आंधी

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:49 IST

Open in App

जयपुर, 22 मार्च पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई वहीं सोमवार को अनेक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं कहीं तेज आंधी आई।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में पूरी तरह से सक्रिय है। इसके असर से सोमवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ अचानक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की तेज हवाएं चलने का अनुमान पहले ही व्यक्त किया गया था।

इसके अनुसार सोमवार को अजमेर में 3.1 मिलीमीटर, डबोक में 4.2 मिमी, पिलानी में 2.1 मिमी व अलवर में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी। राजधानी जयपुर में भी दोपहर बाद तेज आंधी आई और 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी। राज्य के अनेक हिस्सों से आंधी व बूंदाबांदी की सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश 9 मिलीमीटर श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ तहसील में दर्ज की गई। श्रीगंगानगर के पदमपुर में 6.5 मिलीमीटर, श्रीविजयनगर में 5 मिलीमीटर, रायसिंहनगर में 4.2 मिलीमीटर, घडसाना में 4 मिलीमीटर, गंगानगर और हनुमानगढ के संगारिया में 3-3 मिलीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 2 मिलीमीटर से 1 मिलीमीटर और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई।

मौसम के अनुसार इस विक्षोभ का असर मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में रहेगा। हालांकि उसके बाद 24 मार्च से इसका असर समाप्त होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह