लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में वर्षा का कहर जारी, सामान्य से 75 फीसद अधिक वर्षा हुई

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:53 IST

Open in App

चेन्नई, 27 नवंबर तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में मानसूनी बारिश का कहर अब भी जारी है और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को यहां जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए बड़े पंपों से पानी निकाले जाने की निगरानी की। राज्य में सामान्य से करीब 75 फीसद अधिक वर्षा हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि तिरूनेलवेली जैसे तमिलनाडु के उत्तरी एवं दक्षिणी हिस्सों में भारी वर्षा होने एवं 29 नवंबर की सुबह तक तट से सटे क्षेत्रों में वर्षा होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर 11,329 लोगों को 123 आश्रय स्थलों पर ठहराया गया है।

ये आश्रय स्थल तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपेट, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, पुडाकोट्टई, तूतीकोरिन, अरियालूर, पेरंबलूर, डिंडिगुल, रानीपेट्टई, तिरूपत्तूर, तिरुवनमलाई और वेल्लोर जिलों में हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की इकाइयां चेंगलपेट और कांचीपुरम जिलों में तैनात की गयी हैं। चेन्नई में 653 लोग छह आश्रय स्थलों में ठहराये गये हैं और आज उनके बीच खाने के 825 पैकेट बांटे गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं