लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश जारी

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:24 IST

Open in App

चेन्नई, 28 नवंबर तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में रविवार को भी बारिश जारी रही जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए जबकि यहां की कई सड़कों एवं सब-वे में जलभराव हो गया। बारिश से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने तिरूवल्लुर जिले में तिरूवेरकादू जैसे कई इलाकों का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं।

स्टालिन ने शहर के एक स्कूल में शरण लिए हुए 300 से अधिक लोगों को कंबल सहित बाढ़ राहत सामग्री बांटी और अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में विश्वास जताया कि ‘‘भारी बारिश के बाद की स्थिति से हम निपट लेंगे।’’

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चेन्नई, कुड्डालोर और पड़ोसी पुडुचेरी सहित उत्तरी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हुई जबकि राज्य के अन्य हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

शाम साढ़े सात बजे तक कुड्डालोर-पुडुचेरी क्षेत्र में सात सेंटीमीटर बारिश हुई। चेन्नई में छह सेंटीमीटर (मीनाम्बकम) और एक सेंटीमीटर (नुंगाम्बकम) में बारिश हुई।

सरकार ने बयान जारी कर कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में दो लोगों की वर्षाजनित घटनाओं में मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव