लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बारिश जारी, अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:24 IST

Open in App

चेन्नई, आठ नवंबर तमिलनाडु में चेन्नई और उत्तरी जिलों समेत अन्य क्षेत्रों में सोमवार को भी बारिश जारी है और इसी बीच अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए संवेदनशील इलाकों में बिजली की आपूर्ति रोक दी।

चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपेट और वेल्लोर समेत अन्य उत्तरी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को सुबह से ही हल्की से मध्यम और रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में और पड़ोसी दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के हिस्से में अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके फिर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने और दबाव में बदलने तथा 11 नवंबर को सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है, जिसकी वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी।

सात नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट से आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक यहां और उपनगरीय इलाकों में चार से 14 सेमी बारिश हुई। वहीं तिरुवन्नामलई, कांचीपुरम और कुड्डालोर समेत अन्य इलाकों में तीन सेमी तक बारिश हुई। लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और रोयापुरम इलाके में प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सहायता प्रदान की।

चेन्नई में ज्यादातर सड़कें और सबवे पानी भर जाने के कारण अब भी बंद हैं। कई मार्गों पर वाहनों को दूसरे रास्तों की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अदंबक्कम पुलिस थाने में बाढ़ का पानी घुस गया, जिसके बाद उसे अस्थायी तौर पर अन्यत्र स्थानांतरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार की दोपहर से अब तक प्रभावित इलाकों में 2,02,350 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने कहा कि चेन्नई वितरण क्षेत्र में लगभग 44,50,000 बिजली कनेक्शन हैं जिनमें से सिर्फ 12,297 कनेक्शन की बिजली आपूर्ति सुरक्षा के मद्देनजर बंद की गई है। वहीं मंडल रेल प्रबंधक ने एक ट्वीट में बताया कि हावड़ा, दिल्ली और हैदराबाद की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में आंशिक देरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए