लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी, अधिकांश जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:05 IST

Open in App

जयपुर, तीन जून राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई हैं वहीं अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी और बारिश हुई है। सर्वाधिक बारिश पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर के शेरगढ़ में 60 मिलीमीटर जबकि पूर्वी राजस्थान के सीकर के रामगढ़ में 43 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में जैसलमेर में 26.6 मिलीमीटर बारिश, सीकर में 20 मिलीमीटर, बाड़मेर-भीलवाड़ा में 11.8-11.8 मिलीमीटर, चूरू में 9.3 मिलीमीटर, फलौदी में 7.8 मिलीमीटर, जोधपुर में 5.6 मिलीमीटर, ऐरनपुरा रोड (पाली) में पांच मिलीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 1 से 4 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर के बाद बीकानेर, गंगानगर, चुरू, हनुमानगढ़, नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, पाली व जोधपुर जिलों के कुछ भागों में तेज आंधी के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।

शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि आंधी बारिश का यह दौर अगले तीन-चार दिन जारी रहेगा। हालांकि 5 जून से इसमें कुछ कमी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान औसत से नीचे रहने का अनुमान है।

विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बूंदी सबसे गर्म स्थान रहा, वहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तथा पश्चिमी राजस्थान में पाली में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो