लाइव न्यूज़ :

नवमी, दशमी को दुर्गा पूजा का उत्साह कम कर सकती है बारिश

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:06 IST

Open in App

कोलकाता, 14 अक्टूबर महानवमी और विजय दशमी को दुर्गा पूजा के उत्साह में कुछ कमी आ सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने इन दो दिनों में दक्षिण पश्चिम बंगाल में बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि बारिश की तीव्रता शनिवार से बढ़ने की संभावना है।

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडालों में नए कपड़े पहनकर आए लोग बुधवार की रात बारिश के चलते परेशान दिखे। कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध के साथ, कई लोगों को कहीं आश्रय नहीं मिला और लगभग 30 मिनट तक हुई बारिश में वे भीग गए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कोलकाता में 10.7 मिलीमीटर बारिश जबकि शहर की उत्तरी सीमा पर स्थित दमदम में 23.4 मिमी बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने 19 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में ‘हल्की से मध्यम बारिश’ का अनुमान व्यक्त किया है जो कुछ स्थानों पर बाद में बढ़ सकती है।

कोलकाता में बृहस्पतिवार (महा नवमी) और शुक्रवार (विजय दशमी) को बिजली चमकने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने दक्षिण और उत्तर 24 परगना और पूरब और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में 17 अक्टूबर से 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया