लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अगले तीन-चार दिनों में बारिश और आंधी के आसार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:30 IST

Open in App

जयपुर, 13 जून राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभागों में अगले तीन-चार दिनों में आधी के साथ बारिश होने और अधिकांश हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आर. एस. शर्मा ने बताया कि रविवार को उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में थंडरस्टॉर्म/डस्टस्टॉर्म के साथ तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं, धूल भरी आंधी (हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगले तीन-चार दिन आंधी बारिश जारी रहने का अनुमान है। 15 जून को एक बार फिर पश्चिमी राजस्थान की जोधपुर और बीकानेर संभाग में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान तेज थंडरस्टोर्म, हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज हो सकती है।

शर्मा के अनुसार अजमेर, जयपुर, भरतपुर कोटा संभाग के जिलों में भी 15-16 जून को थंडरस्टोर्म के साथ तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर व कोटा संभाग में भी 15-16-17 जून को थंडरस्टोर्म के साथ बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के धौलपुर में तीन सेंटीमीटर, भरतपुर के रूपबास में तीन सेंटीमीटर, धौलपुर के बसेडी में दो, धौलपुर के सपोऊ में दो, सवाईमाधोपुर के गंगापुर, बामनवास, झुंझुनूं के भुहाना, अलवर के बहरोड, कोटकासिम, धौलपुर के राजाखेड़ा में एक एक सेंटीमीटर और पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ के रावतसर, भद्रा ओर तिबी में एक एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में रविवार सुबह तक सवाईमाधोपुर और बूंदी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहे। पिलानी में अधिकतम तापमान 43.9, चूरू में 43.6, करौली में 43.5, कोटा में 43.2, गंगानगर में 42.8, पाली में 42.3, राजधानी जयपुर में 41 और अन्य प्रमुख स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं