लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बारिश ने फिर पकड़ी रफ्तार; लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: July 19, 2021 14:10 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई मुंबई में सोमवार सुबह लोगों को भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर बारिश तेज हो गई और इसके साथ ही कुछ स्थानों पर लोकल ट्रेन सेवाएं फिर प्रभावित हुईं। भारी बारिश के कारण हुए हादसों में रविवार को मुंबई में 30 लोगों की मौत हो गई थी।

चेंबूर के माहुल इलाके में रविवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक परिसर की दीवार ढहने और कुछ मकानों पर गिरने से उसके नीचे दबकर 19 लोगों की मौत हो गई थी। मुंबई के विक्रोली उपनगर में भूस्खलन के चलते छह कच्चे मकानों के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, उपनगर भांडुप में वन विभाग परिसर की दीवार ढह जाने से 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

शहर में तेज बारिश से थोड़ी सी राहत मिलने के बाद कुछ देर बाद ही भारी बारिश फिर शुरू हो गई और कुछ इलाकों में पानी भर गया।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि उपनगरों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद विक्रोली और भांडुप के बीच पटरियों पर पानी भरने के कारण मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। एहतियाती तौर पर सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक मुख्य लाइन के उस खंड पर उपनगरीय रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

सुतार ने कहा, ‘‘ भारी बारिश के कारण कांजुरमार्ग और विक्रोली स्टेशन के बीच ट्रेनों का संचालन गति को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।’’

सुतार ने बताया कि मुंबई से 130 किलोमीटर दूर कसारा घाट खंड पर सोमवार तड़के तीन रेल लाइन में से एक की जमीन धंस गई।

मध्य रेलवे के अनुसार, जमीन धंसने से ‘डाउन लाइन’ में यातायात बाधित हुआ, लेकिन अन्य दो (मिडल एंड अप) लाइन पर ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि निकटवर्ती ठाणे में स्टेशन यार्ड में भी पानी भर गया है और ट्रेनें धीरे चल रही हैं।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पूर्वी उपनगरों में सोमवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में सबसे अधिक 90.65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि द्वीप शहर में 48.88 मिमी बारिश और पश्चिमी उपनगरों में 51.89 मिमी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इससे पहले सोमवार को मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था और ‘‘ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।’’

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की बस सेवाएं भी अब सामान्य हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार शाम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों को अत्याधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया था और अधिकारियों को भूस्खलन संभावित इलाकों तथा जीर्णशीर्ण भवनों पर नजर रखने को भी कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह